कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
हापुड़,सीमन( ehapurnews.com    ): बुधवार की शाम को कांग्रेस जन मीनाक्षी रोड स्थित अम्बेडकर पुस्तकालय पर एकत्रित हुए और सब्जी मंडी होते हुए गोल मार्केट,अतरपुरा चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला। हाथरस में बिटिया के साथ हुई दरिंदगी के बाद उसकी मौत पर कांग्रेसजनों में काफी रोष दिखाई दिया। कांग्रेसियों ने हाथरस की बेटी के साथ हुई दरिंदगी के लिए दरिंदों को फांसी दिलाने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना रोष भी प्रकट किया। कैंडल मार्च में कांग्रेसी हाथ में तिरंगा झंडा लहराते हुए भी दिखाई दिए,तो वहीं कैंडल मार्च में सबसे आगे व्हील चेयर पर बैठी दिव्यांग महिलाओं के गले में गुड़िया लटकी हुई भी दिखाई दी। 
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि हाथरस में बिटिया के साथ हुई घटना बेहद ही दुखद व शर्मनाक है। "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" का नारा देने वाली भाजपा सरकार प्रदेश में बेटियों की रक्षा कर पाने में निरंतर विफल साबित हो रही है।