किसान संगठन के नाम पर ठगी

किसान संगठन के नाम पर ठगी
हापुड़,सीमन/ अशोक तोमर(ehapurmews.com ):भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र यादव के निर्देश पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सरायघासी के नेतृत्व में एक  प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को  जिलाधिकारी हापुड़ एवं पुलिस अधीक्षक हापुड़ को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें भारतीय किसान संगठन के नाम पर कुछ असामाजिक तत्व हापुड़ में सक्रिय है,जो लोगों से संगठन के नाम पर अवैध वसूली व प्रशासनिक अधिकारियों को ब्लैक मेलिंग कर रहा है। जिससे भारतीय किसान संगठन की छवि ध्रूमिल हो रही है। ऐसे असामाजिक तत्वों पर प्रशासन तुरंत कार्रवाई करें ।ऐसे लोगों से संगठन का कोई लेना देना नहीं है।ये लोग अपने आप को प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश महा सचिव बता रहे हैं।ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो जिससे ये लोग भोले भाले किसान व मज़दूरों को भारतीय किसान संगठन के नाम पर न छल सके। इस मौके पर सुंदर सिकंदरपुर हापुड़ जिला अध्यक्ष ईश्वर त्यागी गाजियाबाद जिला अध्यक्ष लोकेश नागर मेरठ मंडल प्रभारी परविंदर यादव आदि मौजूद रहे।



Popular posts
चंद सेकेंड में पांच कारों की बैटरियां चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Image
महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस कर्मचारी की खूब हुई सराहना
Image
जन मानव उत्थान समिति व पिंक बूथ की पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम पर किया महिलाओं व बेटियों को जागरूक
Image
अन्तर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार: गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Image
डासना देवी मंदिर पर महापंचायत को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, लोनी विधायक ने सड़क पर ही की महापंचायत
Image