संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेसियों का सदस्यता अभियान

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेसियों का सदस्यता अभियान
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com ):शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में कमेटी द्वारा लगातार संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत सोमवार की रात वार्ड - 37 स्वर्ग आश्रम रोड स्थित (कृष्णा नगर),सत्येन्द्र कुमार शर्मा के आवास पर बैठक आयोजित की गई। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा वार्ड के अध्यक्ष प्रत्याशी पद के लिए सदस्यों के पंजीकरण करवाए गए।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों से वार्ड अध्यक्ष के लिये प्रत्याशियों का चयन किया जा रहा हैं  वार्ड अध्यक्ष चुन लेने के बाद जल्द ही बूथ  कमेटी बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा,जिसके लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता हमेशा प्रतिबद्ध हैं।
बैठक में सेवादल मुख्य संगठक निखिल वत्स, शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा,शहर महासचिव कपिल डंग, शहर सचिव गौरव गर्ग,सेवादल महासचिव अनूप कुमार कर्दम, सेवादल के वरिष्ठ कार्यकर्ता राहुल शर्मा, नितिन सिंह, सेवादल सचिव देवेन्द्र कुमार, निसार खान,जमील अहमद, विकास शर्मा आदि लोगों ने बैठक में हिस्सा लिया।



Popular posts
चंद सेकेंड में पांच कारों की बैटरियां चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Image
जन मानव उत्थान समिति व पिंक बूथ की पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम पर किया महिलाओं व बेटियों को जागरूक
Image
महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस कर्मचारी की खूब हुई सराहना
Image
डासना देवी मंदिर पर महापंचायत को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, लोनी विधायक ने सड़क पर ही की महापंचायत
Image
अन्तर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार: गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Image