नकली करंसी बनाने वाले कारखाने का भंडाफोड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):: सिम्भावली पुलिस ने नकली करंसी बनाने वाले एक कारखाने का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सौ-सौ रुपए के 420 नकली नोट बरामद किए है। इस कारखाने में तैयार नकली करंसी आस-पास के जनपदों मे सप्लाई की जाती थी।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि एक सूचना पर पुलिस ने हरोड़ा रोड के निकट स्थित मधुबन बैकट हाल से हनुमानपुरी मोदीनगर के शेखर व डबल स्टोरी मोदीनगर के सुमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे सौ-सौ के 255 नकली नोट बरामद किए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे शेखर के घर पर नकली नोट बनाने का धंधा करते है और आस-पास के जनपदों व राज्यों में सप्लाई करते है। पुलिस ने शेखर के घर पर छापामार कर सौ-सौ रुपए के 165 नकली नोट,कलर प्रिंटर, कागज,पेंसिल,बल्ब आदि बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 42 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए है।
नकली करंसी बनाने वाले कारखाने का भंडाफोड़