प्रदेश में सपा होगी सत्तारुढ़
हापुड़, सीमन : समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने शुक्रवार को यहां दावा किया कि उत्तर प्रदेश विधान सभा-2022 में समाजवादी पार्टी पूर्व बहुतम के साथ सरकार बनाएगी और सपा के मुखिया अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।
सपा नेता दिग्विजय सिंह यहां ततापुर बाईपास पर नोएडा से मेरठ जाते वक्त कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। सपा के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध नागर की अगुवाई में सचिन दयाल,नितिन जाटव,भूपेंद्र सिंह, लौकेश दादरिया,सोनवीर सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सपा नेता का स्वागत किया।
सपा के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार तानाशाह है और अपने प्रतिद्वन्दियों पर झूठे मुकद्दमें दर्ज उन्हें जेल में डाल रही है। उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ रहे है। आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा के हाथ से सत्ता निकलना तय है।
प्रदेश में सपा होगी सत्तारुढ़