जनसंख्या वृध्दि से बेरोजगारी बढ़ी

 जनसंख्या वृध्दि से बेरोजगारी बढ़ी

हापुड़,सीमन: जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारियों की एक सभा का आयोजन राजेंद्र गुर्जर के निवास स्थान मेडिकल मार्केट जवाहर गंज हापुड़ में किया गया जिसमें जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि देश में एक ओर जहां प्राकृतिक संसाधनों की कमी हो रही है वहीं दूसरी तरफ जनसंख्या तेजी से बढ़ती जा रही है बढ़ती जनसंख्या के कारण रोजगार के साधन उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं अगर इसी तरह जनसंख्या वृद्धि होती रही तो देश में जनसंख्या विस्फोट होना तय अगर समय रहते स्थिति को काबू में नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ी को क्या दे पाएंगे।इसलिए देश हित और राष्ट्र हित की खातिर एक सख्त कानून बनाने की आवश्यकता है 

 सभा में ईश्वरी  कुमारी सिसोदिया, संगीता मित्तल, ज्योति सक्सेना,  गायत्री शर्मा,  मुरलीधर शर्मा, अमित गुर्जर, जयबिन्दर सिंह,जयकरण सिंह भाटी , कमल सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, सुधीर त्यागी, विजयपाल, राजेंद्र भाटी,  जयकरण बंसल, धीरज शर्मा, सीएल शर्मा, सुभाष चंद्र अमरीश कुमार त्यागी, राजेंद्र प्रधान , सत्येंद्र सिंह, विनोद गुर्जर बबलू सिंह विनोद कुमार, कैलाश चंद सत्येंद्र कुमार ,धीरज कुमार आदि उपस्थित थे।