कांग्रेस ने निकाली खेत खलिहान किसान बचाओ संदेश पदयात्रा

कांग्रेस ने निकाली खेत खलिहान किसान बचाओ संदेश पदयात्रा

गढ़मुक्तेश्वर, सीमन: खेत खलिहान किसान बचाओ संदेश पदयात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को कांग्रेस जिला कमेटी ने पदयात्रा का शुभारंभ गढ़मुक्तेश्वर के गांव कल्याणपुर से प्रारंभ की जो गांव जनुपुरा, खिलवाई होते हुए दौताई से अठसेनी पर समाप्त हुई ।।

 जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी  ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीबों व किसानों की पार्टी रही है जिसने हमेशा  गरीबों व किसानों के हित में कानून बनाये जिससे उनका जीवन सुधार हो सके आजादी से आजतक कांग्रेस पार्टी ने किसानों व गरीबोंं के लिये  इतना कुछ किया पर कभी उसका ढिंढोरा नहीं पीटा जैसे की आजकी केन्द्र व प्रदेश सरकार पीटती है। कांग्रेस पार्टी की सरकार जब जब सरकार में रही हमेशा किसान हित में काम किये चाहे ग्राम पंचायत का गठन हो,ग्राम सभा का गठन हो ,बैंकोंह का राष्ट्रीयकरण हो जिससे किसान भाईयों को आसान ऋण मिल सके,उसके साथ ही एक लाख छय्यत्तर हज़ार करोड़ का किसानों का कर्ज भी कांग्रेस पार्टी को सरकार ने 2009 में माफ किया।

 गांव जनुपरा, खिलवाई, दोताई, अठसैनी में किसानों यात्रा का जोर शोर से स्वागत किया । खिलवाई में वरिष्ठ कांग्रेसी ओमप्रकाश त्यागी का सम्मान किया गया।

 इस मौके पर हरीश कुमार, मनोज कौशिक, आकाश त्यागी, जिला सचिव अमित अग्रवाल, नवीन कुमार,इरफान कुरैशी, विकास त्यागी,राजकुमार जौहरी, एज़ाज़ अहमद,एडवोकेट कृष्ण प्रजापति,मुकेश कौशिक, शादाब सैफ़ी,कृष्ण त्यागी,चीनू त्यागी,लालसिंह विश्वकर्मा, डोबी त्यागी ,सोनू त्यागी,सचिन त्यागी,अतुल त्यागी,धर्मेंद्र,रविन्द्र त्यागी,मुकेश त्यागी,विशाल त्यागी,राजन त्यागी,  आज़ाद सैफ़ी,मुन्नी बेगम,रोबिन,गोलू सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।