पशु के प्रहार से महिला घायल

 पशु के प्रहार से महिला घायल
गढ़मुक्तेश्वर, सीमन/विनोग गुप्ता : जनपद हापुड़ में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता ही जा रहा है जिस कारण लोगों में रोष व्याप्त है। एक आवारा मवेशी ने एक महिला को बुरी तरह घायल कर दिया।
   गांव दरियापुर में एक महिला जंगल से गुजर रही थी कि आवारा मवेशी ने महिला पर हमला बोल दिया। मवेशी ने महिला पर अपने सींग से कई बार प्रहार किए जिस वजह से महिला घायल हो गई। घायल महिला को मेरठ रेफर किया गया है।