प्रदीप कांग्रेस सेवादल के शहर संयुक्त सचिव मनोनीत
हापुड़,सीमन:सोमवार को हापुड़ के मोदीनगर रोड स्थित दस्तोई रोड पर शहर कांग्रेस सेवादल की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जसरूप नगर के प्रदीप कुमार को शहर कांग्रेस सेवादल का संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। प्रदीप कुमार को सेवादल का संयुक्त सचिव मनोनीत किए जाने पर कांग्रेस जनों ने शुभकामनाएं दी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव अंकित शर्मा और शहर मुख्य संगठक निखिल वत्स ने प्रदीप कुमार को संयुक्त सचिव का मनोनयन पत्र सौंपा व फूलों की माला और कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। मनोनयन पत्र सौंपने से पहले कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने प्रदीप कुमार के आवास पर कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाया,झंडा लगाने के पश्चात सेवादल के पदाधिकारियों ने पार्टी के झंडे को सलामी दी।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोनिका शर्मा, विक्की शर्मा,सुमित कुमार, गौरव गर्ग,सुखपाल गौतम,निसार खान,अमरदीप कुमार,विमलेश देवी,मोनिका देवी,कविता कुमारी,सोनी देवी,सत्येंद्र कुमार,सुनील कुमार,प्रदीप,देवेंद्र कुमार,नितिन सिंह,आकाश जाटव,आकाश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
प्रदीप कांग्रेस सेवादल के शहर संयुक्त सचिव मनोनीत