महिलाओं को शिक्षित करने का संकल्प लिया

 महिलाओं को शिक्षित करने का संकल्प लिया

हापुड़,सीमन: हापुड़ में रविवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का 190 वां जन्मदिन विभिन्न सामाजिक संगठनों व सैनी महासभा ने धूमधाम के साथ मनाया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर महिलाओं को शिक्षित करने का संकल्प लिया।

 इस अवसर पर सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस समय शिक्षा का बीड़ा उठाया जिस समय महिलाओं को घर से बाहर निकलने तक की इजाजत नहीं थी। उन्होंने पत्थर खाकर शिक्षा की ज्योत जगाई। इस अवसर पर उन्होंने सावित्री फुले जयंती को महिला शिक्षा दिवस व सावित्रीबाई फुले और महात्मा ज्योतिराव फुले को भारत रत्न देने की मांग की।  सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के मेरठ मंडल अध्यक्ष डॉ.मुकेश सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने देश की 50% आबादी   (महिलाएं) के लिए सीधे-सीधे कार्य किया हैं और यदि संपूर्ण देश को देखो तो करीब 92% आबादी के लिए सीधी -सीधी शिक्षा की लड़ाई माता सावित्रीबाई फुले ने ही लड़ी है। जिला अध्यक्ष पोषण लाल सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा की जो अलग जगाई उसी का नतीजा है कि आज देश राष्ट्रपति से लेकर सभी छोटे बड़े पदों पर महिलाएं कार्य कर रही हैं।  उन्होंने विधवा पुनर्विवाह के लिए लड़ाई लड़ी तथा सती प्रथा जैसी कुप्रथा के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। इस अवसर पर जिला महासचिव मुकेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सैनी,अमित सैनी, सुनील सैनी, तोताराम सैनी,महेन्द्र सैनी,बोबी सैनी, जतिन प्रजापति, सत्यपाल सिंह पाल,अंकुश सैनी, अंकुश सैनी, निशत, सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।