साम्प्रदायिक सौहार्द भारतीय संस्कृति की पहचान

 
साम्प्रदायिक सौहार्द भारतीय संस्कृति की पहचान
हापुड़, सीमन : राज्यसभा के भूतपूर्व सांसद व भाजपा नेता नरेंद्र कुमार कश्यप ने सोमवार को हापुड़ में कहा कि केंद्र सरकार किसानों को उनके उत्पाद का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए कृत संकल्प है और नए कृषि कानूनों में किसानों का हित सुरक्षित है।
   भूतपूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप सोमवार की अपराह्न हापुड़ के पास के गांव शाहपुरजट्ट में कश्यप आशीर्वाद महारैली में गन्ना उत्पादकों,ग्रामीणों व श्रमिकों को सम्बोधित कर रहे थे। महारैली में वरिष्ठ नागरिकों,गन्ना किसानों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
   उन्होंने कहा कि कुछ राजनेताओं ने स्वार्थ वश किसानों को गुमराह किया है,जिससे किसान भटक कर आंदोलन पर उतर आया। केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वार किसानों के लिए खुले है। सरकार किसानों की हितैषी है और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए वचनबद्ध है। भाजपा की कथनी करनी में अंतर नहीं है। आशीर्वाद महारैली में महर्षि कश्यप व निषाद राज के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। भाई चारा हिंदुस्तान की पहचान हे। इस देश में होली, दीवाली, ईद पर सभी एक दूसरों को भलाई देते हैं। यही देश की पहचान है। लोगों की समस्याओं के हल के लिए वह सदैव तत्पर रहते है।
   समारोह में कृष्णपाल कश्यप,पहलवान ब्रजेश कश्यप, वी.के. अग्रवाल, राजेंद्र गुर्जर सहित हजारों लोग उपस्थित थे।