चौ. अजित सिंह के निधन पर शोक

 चौ. अजित सिंह के निधन पर शोक
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के निधन की खबर पर हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई और चौधरी साहब की निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
   रालोद हापुड़ के नेता डा.अब्बास अली, हेमंत मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता गुरुवार को हापुड़ के तहसील चौपला पर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पहुंचे और दो मिनट का मौन रख कर चौधरी अजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    रालोद के वरिष्ठ नेता डा.अब्बास अली ने कहा कि रालोद की स्थापना किसानों की भलाई के लिए की गई। चौधरी अजित सिंह ने अपने पिता चौधरी चरण ङ्क्षसंह कि पद चिन्हों पर चलते हुए किसानों के हित में कार्य किया। चौधरी अजित सिंह की कमी सदैव खलती रहेगी।