चार चोरों से चोरी का माल बरामद

 

चार चोरों से चोरी का माल बरामद

हापुड़,सीमन: पिलखुवा पुलिस ने चैकिंग के दौरान चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन ग्लेंडर मशीन, एक राउटर मशीन, एक बिजली मोटर बरामद की है। यह माल गत दिनों परतापुर रोड के निकट रेलवे फाटक के पास एक गोदाम से चोरी गया था। पुलिस ने बदमाशों की पहचान पिलखुवा के सद्दीकपुरा के सरफराज व मोनिस तथा प्रहलाद नगर के अफसर व जुबैर के रुप में की है।



Popular posts