आंदोलनकारी किसानों को दूध भेजा

 

आंदोलनकारी किसानों को दूध भेजा

हापुड़, सीमन : भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ में तीनों कृषि कानूनों को वापिस लेने की मांग को लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।

भाकियू के नेता ज्ञानेश्वर त्यागी व रामपाल सिंह करीब 3.20 कुंतल दूध लेकर आंदोलनकारी किसानों के लिए गाजीपुर बार्डर गए। यह दूध गांव खड़खड़ी से किसान धर्मवीर त्यागी, जयभगवान, विपिन त्यागी आदि के सहयोग से एकत्र किया गया।

किसानों ने घोषणा की है कि कृषि बिलों की वापसी तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा और जनपद हापुड़ का किसान आंदोलन का समर्थन करता है और करता रहेगा।



Popular posts