दो सगें भाईयों की हत्या कर शव नहर में फैंके, घरों में चूल्हे तक नहीं जले, मचा कोहराम

 

दो सगें भाईयों की हत्या कर शव नहर में फैंके, घरों में चूल्हे तक नहीं जले, मचा कोहराम

हापुड़, सीमन  : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव हशुपुर के दो सगें भाईयों के शव 24 घंटे के अंतराल पर बुलंदशहर जनपद के अनुपशहर नहर से मिलने पर गांव हशुपुर में कोहराम मचा है और लोगों के घरों पर चूल्हे तक नहीं जले।

 पुलिस के अनुसार गांव हशुपुर के दो सगें भाई तेजेंद्र सिंह व सैंसरपाल सिंह 26 जुलाई को बाइक पर घर से शहर जाने क लिए निकले थे। परंतु घर वापिस नहीं आए। गायब भाईयों के तीसरे सगें भाई धर्मेंद्र सिंह ने गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी। शुक्रवार की देर शाम सैंसरपाल का शव जनपद बुलंदशहर के अनुपशहर स्थित नहर में बहता हुआ मिला। सैंसरपाल की जेब से मिले पेपर के आधार पर अनुपशहर पुलिस ने गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को सूचना दी।  सैंसरपाल का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को तेजेंद्र सिंह का शव भी अनुपशहर स्थित नहर से बरामद हुआ है। साथ ही पुलिस ने नहर किनारे से बाइक भी बरामद की है। 24 घंटे के अंतराल पर दोनों भाईयों के शव अनुपशहर नहर से पुलिस ने बरामद किए है। दोनों सगे भाइयों के शव बरामद होने से गांव हशुपुर में कोहराम मचा है और गांव के  घरों में चूल्हे तक नहीं जले है। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संदेह है कि योजनाबद्ध तरीके से दोनों भाईयों का अपहरण कर हत्या की गई है और शवों को नहर में फैंका गया है।