श्रीशिक्षा प्रसार समिति के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा,

 श्रीशिक्षा प्रसार समिति के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा,

हापुड,सीमन:जनपद हापुड़ के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान श्री सरस्वती विद्यालय (इण्टर व डिग्री) को संचालित करने वाली संस्था शिक्षा प्रसार समिति (रजि०), हापुड के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है। समिति में 48 पदों का चुनाव 27 मार्च, 2022 को होगा। इसके लिये नामांकन पत्र 08 व 09 मार्च, 2022 को भरे जा सकेंगे।

इस सम्बन्ध में एस०एस०वी० कॉलिज एवं शिक्षा प्रसार समिति के मंत्री सुरेश चन्द्र सम्पादक ने बताया कि इसके लिये एस०एस०वी० डिग्री कॉलिज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ० सतीश कुमार मुख्य चुनाव अधिकारी एवं सहायक चुनाव अधिकारी विजय कुमार गर्ग बनाये गये है। इनके द्वारा मतदाता सूची का प्रकाशन 02 मार्च, 2022 को किया जायेगा जिन पर आपत्ति 03 मार्च, 2022 तक की जा सकेंगी और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 मार्च 2022 को होगा। 05 से 07 मार्च, 2022 तक नामांकन पत्रों का वितरण होगा तथा नामांकन पत्र 08 व 09 मार्च 2022 को भरे जा सकेंगे। नाम वापसी 12 मार्च को होगी और मतदान 27 मार्च, 2022 को प्रातः 09 बजे से सांय 05 बजे तक होगा व मतगणना अगले दिन 28 मार्च 2022 को प्रातः 10 बजे से होगी। तत्पश्चात परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे। चुनाव सम्बन्धी समस्त कार्यक्रम एस०एस०वी० (पी०जी०) कॉलिज, हापुड सम्पन्न होंगे।

मंत्री सुरेश चन्द्र सम्पादक ने बताया कि नियमानुसार मतदाता सूची का प्रकाशन छह माह पूर्व कॉलिजा के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया था एवं इसकी प्रति डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स सोसायटीज व चिटस मेरठ को भी भेज दी गयी थी और एक प्रति चुनाव अधिकारी को भी उपलब्ध करा दी गयी है। चुनाव में सदस्य बिना परिचय पत्र अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकेंगे।