महिलाएं उत्पीड़न के विरुद्ध चुप्पी तोड़े

 महिलाएं उत्पीड़न के विरुद्ध चुप्पी तोड़े                                  

 हापुड़, सूवि:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत महिला उन्नति संस्था  द्वारा  चलाए जा रहे  महिला जागरूकता सप्ताह के चौथे दिन "महिला सुरक्षा-हमारी जिम्मेदारी" सर्वेक्षण अभियान के तहत संस्था सदस्यों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के  क्षेत्र में  महिलाओं को जागरूक किया। संस्थापक डा राहुल वर्मा ने  महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ एवं यौन उत्पीड़न के मामले दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यस्थल पर महिलाओं के शोषण को रोकने के लिए जरूरी है महिलाये चुप्पी तोड़ें और अपने साथ हो रहे किसी भी उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएं। अधिकतर देखने में आता है कि महिलाएं नौकरी खो देने के डर से उत्पीड़न को बर्दाश्त करती रहती है जिससे शोषण करने वालों का हौंसला और बढ़ जाता है जिसके कारण अन्य महिलाओं को भी उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है। इस अवसर पर  महिला सुरक्षा को लेकर महिलाओं ने  अपने अपने विचार रखे।