झारखंड को राज्य बनाने वाले आंदोलनकारियों को सम्मान या पेंशन दिलाने की मांग


झारखंड, देवघर (डेस्क) : झारखंड के सैकड़ो लोगों ने झारखंड को राज्य बनाने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाई है। इनका कहना है कि झारखंड को राज्य बनाने वाले आंदोलनकरियों को सरकार की ओर से सम्मान में आज तक कोई भी परिचय पत्र या सम्मान के तौर पर पेंशन नहीं दी गई है। आपको बता दें कि झारखंड आंदोलनकारी सह आजसू देवघर की केंद्रीय समिति सदस्य शैलेंद्र कुमार ने सीएम के नाम एक ज्ञापन भेजकर झारखंड को राज्य बनाने वाले आंदोलनकारियों को उचित सम्मान देने का आग्रह किया है। उन्होंने झारखंड आंदोलनकरियों को सरकारी समारोह आयोजित के द्वारा सम्मान के तौर पर प्रशस्ति पत्र दिलाने या पेंशन देने की मांग की है।