दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपियों को किया रिहा



झारखंड, देवघर (डेस्क) : जनपद देवघर में एडीजे नवम विजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत द्वारा सेशन केस की सुनवाई पूरी की गई। जिसमें अदालत ने दो आरोपियों को आरोप मुक्त कर दिया है।आपको बता दें कि आरोपी मोहनपुर थाना क्षेत्र के महुआडाबर व घाघरा गांव के रहने वाले हैं। इन दोनों आरोपियों पर मोहनपुरा थाने में दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज था। सरकारी एवं बचाव पक्ष के अधिवक्ता की बहस शुरू हुई। अभियोजन पक्ष से पांच गवाही दी गई। लेकिन किसी ने घटना का समर्थन नहीं किया। इसके बाद अदालत ने दोनों आरोपी हरिमोहन यादव एवं अरविंद कुमार को संदेह का लाभ देते हुए रिहा कर दिया।