अज्ञात व्यक्ति ने दुकान में पेट्रोल छिड़क कर लगायी आग


झारखंड, देवघर (डेस्क) : जनपद देवघर के थाना नगर क्षेत्र में स्थित वार्ड नंबर-18 रांगा मोड़ निवासी रिंकू देवी की दुकान में 7 मई की रात करीब दो बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी दुकान में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। रिंकू देवी ने नगर थाने में तहरीर देते हुए एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाते हुए आठ लाख रुपए की सम्पति जलाने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि रिंकू देवी अपने पति की मृत्यु के बाद रांगा मोड पर किराने की दुकान चलती है। दुकान की देखरेख उसके दोनों पुत्र करते हैं। रिंकू देवी भी समय निकालकर दुकान की देखरेख करती हैं। रिंकू देवी 7 मई को दुकान बंद करके अपने बच्चों के साथ घर चली गई। रात करीब दो बजे रांगा मोड पर लोगों द्वारा हल्ला करने पर रिंकू देवी अपने बच्चों के साथ दुकान पहुंची। तो उन्होंने देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी दुकान में आग लगा दी है। स्थानीय लोगों की मदद से सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। दुकान संचालक रिंकू देवी ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखा सामान, फ्रिज, रैंक जल गए। जिसे करीब आठ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मौके पर पेट्रोल की बोतल व सीढ़ी पड़ी  मिली। रिंकू देवी ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।