टोटो व बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार घायल


झारखंड, देवघर (डेस्क) : जनपद देवघर के थाना नगर क्षेत्र में स्थित जटाही मोड़ के समीप शुक्रवार की देर शाम टोटो व बाइक की भिड़ंत हो गई। टोटो व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दें कि बाइक चालक रांगामोड़ निवासी अशोक सिंह अपनी बाइक से जैसे ही जटाही मोड़ के पास पहुंचा। तो टोटो की टक्कर लगने से बाइक सवार घायल हो गया। नगर थाने की पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल के उपचार के बाद घायल की हालत खतरे से बाहर बताई है।