देवघर के दो युवकों की गिरिडीह के उसरी वॉटर फॉल में नहाने के दौरान मौत


झारखंड, देवघर (डेस्क) : जनपद देवघर के राम मंदिर झोसा गाढ़ी निवासी दो युवक की गिरिडीह के उसरी वॉटर फॉल में नहाने के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों के शव को वॉटर फॉल से बहार निकला जिसके बाद शव को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने  दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। साथ ही दोनों मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दें दी है।
आपको बता दें कि दोनों युवकों की पहचान 19 वर्षीय पवन और 18 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। पवन और दीपक दोनों 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। पवन और दीपक सुबह दस बजे अपने साथियों के साथ गिरिडीह उसरी वाटर फॉल पहुंचे। इसी दौरान दोनों नहाते हुए गहरे पानी में चले गए और अचानक से डूबने लगे इसके बाद दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीण और गोताखोरों के सहयोग से शव को बाहर निकाल कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृतक घोषित कर दिया।