करंट की चपेट में आने से व्यक्ति के हाथ झूलसे


झारखंड, देवघर (डेस्क) : जनपद देवघर के थाना मारगोमुंडा क्षेत्र में स्थित गांव तेतरियाटांड़ में एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसके दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दें कि गांव तेतरियाटांड़ निवासी अनिल हेंब्रम अपने घर के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में बिजली कनेक्शन को लाठी से ठीक कर रहा था। तभी अनिल हेंब्रम को जोरदार झटका लगा। झटका इतना जोरदार था कि अनिल के दोनों हाथ करंट की चपेट में आने से झुलस गए। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार कर बर्न वार्ड में भर्ती कर दिया। साथ ही सूचना बैजनाथधाम आप को भेज दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।