उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद (सतेन्द्र राघव) : जनपद गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र में लड्डू गोपाल को लेकर नाबालिक बच्चियां वृंदावन के लिए रवाना हो गई। परिजनों द्वारा नाबालिक बच्चियां न मिलने पर वह थाने पहुँचे और मामले की शिकायत पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की। आपको बता दें कि थाने में तहरीर देते हुए विजयपाल ने बताया कि उनकी बेटियां लड्डू गोपाल को लेकर कहीं चली गई है। इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया। पुलिस ने बच्चियों को वृंदावन से बरामद किया है। बच्चियों ने पूछताछ में बताया कि वह लड्डू गोपाल से प्रेम करती है और घर में विरोध के कारण घर में बिना बताए वह अपनी नाबालिक सहेलियों के साथ वृंदावन चली गई। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
तीन सहेलियां बिना बताए पहुंची वृंदावन, घर में मची ढूंढ
• सत्य प्रकाश सीमन
