जनपद हापुड़ में टीबी रोगियों की खोज जारी


जनपद हापुड़ में टीबी रोगियों की खोज जारी
हापुड़, सीमन :  जनपद हापुड़ में टीबी रोगियों की खोज के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत टीबी रोगियों की संख्या  रोजाना बढ़ती ही जा रही है।



     मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.रेखा शर्मा की अगुवाई में जनपद में चलाए जा रहे दस दिवसीय सघन टीबी रोगी खोज अभियान के आठवां दिन बुधवार को 58 टीमों ने 2949 घरों मेें जाकर 15549 लोगों से टीबी रोग के लक्षणों के बारे में बातचीत की जिनमें से सम्भावित 86 रोगियों का बलगम परीक्षण हेतु एकत्र किया गया जिनमें से 2 रोगियोंं में टीबी रोग की पुष्टि हुई है जिनका उपचार तुरंत प्रारंभ कर दिया गया। अभियान के दौरान टीबी रोगियों की संख्या बढ़ कर 26हो गई है। 
       मुख्य चिकित्सक अधिकारी डा.रेखा शर्मा ने बताया कि सम्भावित रोगियों के बलगम परीक्षण के बाद अब तक 26 मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई है जिनका तुरंत उपचार प्रारंभ कर दिया गया। 
हापुड़ में स्वास्थ्य कर्मी टीबी रोगियों को खोजते हुए। (छाया:सीमन)