उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा, बेगुनाहों को छेड़ा नहीं जाएगा

उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा, बेगुनाहों को छेड़ा नहीं जाएगा
हापुड़, सीमन: हापुड़ पुलिस और प्रशासन ने मंगलवार की अपराह्न यहां आयोजित नागरिकों की एक सभा में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील के साथ-साथ चेतावनी दी कि जनपद हापुड़ में उपद्रव करने वाले उपद्रवियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और बेगुनाहों को छेड़ा नहीं जाएगा।




      दिल्ली व अलीगढ़ में हुए ङ्क्षहंसात्मक उपद्रव के मद्दे नजर हापुड़ जिला प्रशासन व पुलिस अलर्ट हो गई है। नगर के संवेदन शील इलाकों में भारी सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।  जनपद का खुफिया तंत्र भी पल-पल की अपडेट से आला अफसरों को अवगत करा रहा है। जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी अदिति सिंह ने जनपद की तीनों तहसील गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ व धौलाना तथा प्रत्येक थाना क्षेत्रों में मैजिस्टै्रटों की तैनाती की है। अपर जिलाधिकारी जय नाथ यादव को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। उपजिला मैजिस्टे्रट तहसील प्रभारी होंगे। 
     हापुड़ के बुलंदशहर रोड, पुराना बाजार , सिकंदर गेट, तगासराय, पुरानी चुंगी तथा मिलीजुली आबादी वालों इलाकों में विशेष पुलिसबल तैनात किया गया है और पुलिस गश्त जारी है। जनपद के अन्य थानों से भी पुलिसबल बुलाया गया है। बुलंदशहर रोड पर स्थान-स्थान पर बैरिकेटस लगाए गए है। 
        बता दें कि गत  वर्ष 2 अप्रैल को आरक्षण को लेकर तथा 25 दिसम्बर को सीएए को लेकर हापुड़ में हुए उपद्रव से जिला प्रशासन ने सीख ली है और अब होली सिर पर है। जिला पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि होली पर्व साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ मनाया जाए और सीएए को लेकर कोई बवाल न हो। 



       जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन , अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र , उपजिला मैजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश ने आज अपराह्न नागरिकों की एक सभा को सम्बोधित किया और अपील की कि सभी साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखे साथ ही चेतावनी दी कि उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस महा निरीक्षण  प्रवीण कुमार , कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपद्रवियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पहले ही दे चुके हैं।
हापुड़ में तैनात पुलिस बल। (छाया:सीमन)