हापुड़ की सीमाएं हुई सील, सभी जारी पास निरस्त

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में प्रशासन ने आज कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रधासन ने हापुड़ जिले की सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया है जिससे आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान जारी पास को भी निरस्त कर दिया गया है।


आपको बता दें कि जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमित के अभी तक कुल छह मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से गुरुवार को तीन नए मामले सामने आए थे जिसके बाद प्रशासन ने शहर के कई इलाकों को सील कर दिया था।


ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें यह प्रेस नोट:-