#Hapur: खाद्य वस्तुओं महंगी बेचने पर मुकद्दमा

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार को हापुड़ मंडी के सामने मैसर्स जयप्रकाश किराना स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खादय सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नवीन मंडी के सामने मैसर्स जयप्रकाश किराना स्टोर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने एवं निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर खाद्य सामग्री विक्रय करने एवं रेट लिस्ट न लगाना आदि सरकारी आदेशों की अवहेलना करने के कारण उक्त प्रतिष्ठान पर आपदाकाल में आईपीसी की धारा 188 के तहत थाना हापुड़ में एफ आई आर दर्ज कराई गई।