भाजपाई चलेंगे गांधी व शास्त्री के सिद्धांतों पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी जनपद हापुड़ के भाजपाइयों ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती व भूतपूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई और उनकी प्रतिमाओंं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा व विधायक विजय पाल आढ़ती ने गंाधी व शास्त्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। भाजपाइयों ने संकल्प लिया कि वे उनके बताए मार्ग पर चलेंगे और उनके आदर्शों व सिद्धांतों का अनुसरण करेंगे।
इस मौके पर विनीत दिवान,प्रवीण सिंघल, विवेक गर्ग, कविता बाना, हितेश कश्यप,हेमंत सैनी,रमेश अरोरा सहित सैकड़ों भाजपाई उपस्थित थे।
भाजपाई चलेंगे गांधी व शास्त्री के सिद्धांतों पर