भाजपाइयों ने गिनाई उपलब्धियां

भाजपाइयों ने गिनाई उपलब्धियां


हापुड़,सीमन/ सुरेश जैन(ehapurnews.com ): भाजपा केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर के उत्तरी मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सिटी हार्ट में आयोजित हुआ। विभिन्न सत्रों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए। क्षेत्रीय विधायक विजय पाल सिंह आढ़ती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को हटाना, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का शिलान्यास, तथा समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई है। प्रदेश तथा केन्द्र सरकार के कार्यों से जनता में भाजपा सरकार के प्रति विश्वास जागृत हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे सरकार की लाभकारी योजनाओं से जन जन को लाभान्वित करें। अध्यक्षता उत्तरी मंडल के अध्यक्ष विनीत दीवान ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास की पाठशाला है। भाजपा में कार्यकर्ता देशसमाज की सेवा के भाव से आया है। देश हमें देता है सबकुछ हम भी तो कुछ देना सीखें। इसी भावना से संगठन के कार्य में सतत् जुटें रहे। संजीव शर्मा, मनोज कर्णवाल, सुरेश चंद्र जैन, सत्य प्रकाश गुप्ता,डाo दिनेश मोहन, डाo स्वाति गर्ग, मोहन सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।