धान के मूल्य को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया

धान के मूल्य को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धान का लाभकारी मूल्य न मिलने के विरोध में मंगलवार को किसान हापुड़ में सड़क पर उतर आए। किसानों ने नवीन मंडी स्थल के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। गुस्साए किसानों ने नवीन मंडी स्थल के गेट पर ताला लगा दिया। धान का अधिक मूल्य देने में असमर्थता जताते हुए व्यापारी भी हड़ताल पर चले गए और धान की तौल बंद कर दी।
    मंगलवार को धान का मूल्य  मंडी में 1850 रुपए खुला, जो कल के मुकाबले 100 रुपए कम था। धान का कम मूल्य मिलने पर किसान भड़क गए और राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया और मंडी समिति के गेट पर ताला लगा दिया। व्यापारियों ने बाजार से अधिक धान का अधिक मूल्य देने पर असमर्थता जताई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उपजिला मैजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी वैभव, मंडी समिति सचिव रंजना, व्यापारी व किसान प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। व्यापारियों द्वारा दिए गए आश्वासन पर कि वे बाजार मूल्य पर ही धान खरीदेगे इसपर किसानों ने भी सहमति जता दी और मंडी में कामकाज शुरु कर दिया।



Popular posts
चंद सेकेंड में पांच कारों की बैटरियां चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Image
महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस कर्मचारी की खूब हुई सराहना
Image
जन मानव उत्थान समिति व पिंक बूथ की पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम पर किया महिलाओं व बेटियों को जागरूक
Image
डासना देवी मंदिर पर महापंचायत को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, लोनी विधायक ने सड़क पर ही की महापंचायत
Image
अन्तर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार: गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Image