हुक्काबार से पकड़े गए शहजादे
पिलखुवा, सीमन (ehapuenews.com): पिलखुवा पुलिस ने मौहल्ला रजनी विहार में नमन के मकान पर चल रहे अवैध हुक्काबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 12 शहजादों को गिरफ्तार कर 11 मोबाइल फोन, 5 बाइक,3400 रुपए नकद, सात हुक्के, 16 चिलम, पाइप विभिन्न प्रकार के फलैवर बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि नमन के मकान में हुक्काबार का संचालन मौहल्ला खटीकान का रवि चला रहा था। रवि ने पुलिस को बताया कि वह हुक्काबार में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से 500 रुपए एक फलैवर के चार्ज करते है। एक हुक्के पर तीन या चार लोगों को बैठाया जाता है। हुक्के पर ग्राहक की मांग के मुताबिक फलैवर का तम्बाकू उपलब्ध कराया जाता है। एक बार आग जलने पर से आग के बुझने तक प्रत्येक व्यक्ति से 500 रुपए लिए जाते है। पुन: नया फलैवर मांगने पर पुन: 500 रुपए देने होते है। पुलिस ने मौके से हुक्काबार के संचालक रवि,परतापुर रोड के कृष्णवंश आर्य,हनी कटारिया,शिवाजी नगर का समरजीत,मोहन नगर का हिमांशु, मौहल्ला पुरा का सार्थक,खेड़ा का राहुल, मोहन नगर का कुंदन व मोहित सर्वोदय नगर का हिमांशु,मौहल्ला गंज का लक्ष्य तथा सलेश हर्ष शामिल है। आरोपी सर्वोदय नगर का हिमांशु लूट के एक मामले में जेल जा चुका है। आरोपी बीफार्मा,एलएलबी,स्नातक है। जो मौज मस्ती के लिए हुक्काबार में आते थे।
हुक्काबार से पकड़े गए शहजादे