अपराधों के विरोध में आप का धरना

अपराधों के विरोध में आप का धरना
हापुड़, सीमन : उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर कथित रुप से बढ़ रहे अपराधों के विरोध में मंगलवार को हापुड़ में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने धरना देकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं पर अपराध रोकने हेतु दोषियों को कड़ा दंड देने की मांग कर रहे थे।  
    आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डा.नरेंद्र सौलंकी,ऋषिपाल सैनी,हरिओम शर्मा,हीरा लाल जैनवाल,मुस्लिम कुरैशी,टीकाराम उपाध्याय,मंयक सौलंकी,सुबोध शर्मा,जिया खान आदि मंगलवार को यहां नगर पालिका परिषद के धरनास्थल पर पहुंचे और महिलाओं पर अपराधों के विरोध में धरना दिया।  आप नेताओं ने नारेबाजी भी की। बाद में प्रशासनिक अधिकारी को एक ज्ञापन दिया। उनकी मुख्य मांग है कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।



Popular posts
चंद सेकेंड में पांच कारों की बैटरियां चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Image
महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस कर्मचारी की खूब हुई सराहना
Image
जन मानव उत्थान समिति व पिंक बूथ की पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम पर किया महिलाओं व बेटियों को जागरूक
Image
अन्तर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार: गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Image
डासना देवी मंदिर पर महापंचायत को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, लोनी विधायक ने सड़क पर ही की महापंचायत
Image