दो युवतियों को जख्मी करने के आरोपी को दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दो युवतियों पर चाकू से वार कर जख्मी करने के आरोपी को पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ब्लेड,तमंचा,कारतूस बरामद किया है। आरोपी हापुड़ मे मौहल्ला गंगापुरा का आकाश सागर है।
पुलिस ने बताया कि दस्तोई रोड पर स्थित जंगल में सरकारी अस्पताल के पास पुलिस पर बदमाश ने फायर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। जिसकी पहचान गंगापुरा के आकाश सागर के रुप में की गई है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने सोमवार को मंदिर जा रही श्री नगर की कोमल बंसल व नई शिवपुरी में चौराहा पर नई शिवपुरी की रिया गुप्ता पर धारदार हथियान से हमला कर जख्मी करना स्वीकार किया है।
बता दें कि कल बाइक सवार एक गुंडे ने कोमल बंसल व रिया गुप्ता पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया था जिससे लोगों में रोष व्याप्त हो गया और पुलिस में हड़कंप मचा था।
दो युवतियों पर कुछ अंतराल पर ब्लेड/चाकू से गुंडे ने हमला क्यों किया, यह अभी रहस्य बना है।
दो युवतियों को जख्मी करने के आरोपी को दबोचा
• सत्य प्रकाश सीमन