कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने किया चक्का जाम

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने किया चक्का जाम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तीन कृषि कानूनों के विरोध में गुरुवार को यहां ततारपुर बाईपास पर किसानों ने धरना देकर यातायात जाम कर दिया।  चक्काजाम का आह्वान राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने किया था जिसका समर्थन हापुड़ में भारतीय किसान यूनियन व आजाद समाज पार्टी तथा राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने किया। 
     सरदार बलविंदर सिंह ज्ञानी,मुकुल त्यागी, विरेश्वर वीर ङ्क्षसह,वीरपाल सिंह,रवि कुमार बागड़,तरुण राम,देवेदं्र हुण,चौधरी नरेंद्र सिंह,ज्ञानेंंद्र त्यागी सहित आस-पास के गांवों के किसान भारी संख्या में टै्रक्टर ट्रालियों से ततारपुर बाईपास पर पहुंचे और धरना देकर प्रदर्शन किया। किसानों ने धरना स्थल पर सभा भी आयोजित की।
   किसान नेता योगेंद्र सिंह सिरोही,ऋषिपाल सिंह,ज्ञानेंद्र त्यागी,नानकचंद शर्मा,चौधरी नरेंद्र सिंह आदि ने सभा को सम्बोधित करते ंहुए आरोप लगाया कि नए कृषि कानून किसान विरोधी है। केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के शोषण व उत्पीडऩ पर उतारु है। किसानों को उनके उत्पाद का मूल्य नहीं मिल रहा है जिस कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन उपजिला मैजिस्ट्रेट को दिया। किसानों की मुख्य मांग है कि कृषि कानूनों को तत्काल वापस लिया जाए,तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद की गारंटी दी जाए। सिंचाई हेतु बिजली दरों में बढ़ौतरी न की जाए। 


Popular posts
चंद सेकेंड में पांच कारों की बैटरियां चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Image
महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस कर्मचारी की खूब हुई सराहना
Image
जन मानव उत्थान समिति व पिंक बूथ की पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम पर किया महिलाओं व बेटियों को जागरूक
Image
अन्तर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार: गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Image
डासना देवी मंदिर पर महापंचायत को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, लोनी विधायक ने सड़क पर ही की महापंचायत
Image