मानव सेवा हेतु असहाय लोगों को राशन वितरित

मानव सेवा हेतु असहाय लोगों को राशन वितरित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मानव सेवा ही ईश्वरी पूजा के समान है। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की अगुवाई में शनिवार को हापुड़ में रामौतार डिलाईट टैंट वालों के कबाड़ी बाजार आवास पर पर जरुरतमंद 24 परिवारों को नि:शुल्क राशन वितरण किया गया।
    संस्थान के हापुड़ संयोजक मनोज कंसल ने बताया कि हर राशन किट में 15 किलो आटा,दो किलो दाल,5 किलो चावल,दो लीटर सरसों का तेल,चार किलो चीनी, तथा नमक व जरुरी मसाले है। राशन किट वितरण के दौरान कोविड-19 प्रोटोकोल का पूरी तरह पालन किया गया।  



   संस्थान गत 5 माह से निर्धन व असहाय लोगों की सेवा में जुटा है और लम्बे अर्से से उदयपुर में कई सेवा प्रकल्प चलाए जा रहे है।
    इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल,वरिष्ठ साधक मुकेश शर्मा,धर्मेेंद्र शर्मा,लच्छी राम कंसल,रामौतार कंसल,संजय कंसल,माधव कंसल,उदित कंसल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।



Popular posts
चंद सेकेंड में पांच कारों की बैटरियां चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Image
महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस कर्मचारी की खूब हुई सराहना
Image
जन मानव उत्थान समिति व पिंक बूथ की पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम पर किया महिलाओं व बेटियों को जागरूक
Image
अन्तर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार: गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Image
डासना देवी मंदिर पर महापंचायत को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, लोनी विधायक ने सड़क पर ही की महापंचायत
Image