अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल



झारखंड, देवघर (डेस्क) : जनपद देवघर के थाना सारठ क्षेत्र में स्थित झिलवा मोड़ के पास एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है। आपको बता दें कि स्वजनों ने बताया कि होरना मरांड़ी अपनी बाइक पर सवार होकर गांव झिलवा अपने रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। जैसे ही बाइक सवार युवक झिलवा मोड़ के पास पहुंचा तो एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद अज्ञात वाहन युवक अपना वाहन लेकर वहां से भाग गया। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।