संविधान दिवस पर कांग्रेसियों ने डा. बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
हापुड़,सीमन:संविधान दिवस पर कांग्रेसियों ने यहां मेरठ तिराहा पर स्थित डा. अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कांग्रेसियों ने बाबा साहब के बनाए हुए संविधान को बचाने व उसकी रक्षा करने का संकल्प भी लिया।
जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के 125 वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 से संविधान दिवस देश में मनाया जाता है।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस संविधान के महत्व का प्रसार करने और डॉ.भीमराव आंबेडकर जी के विचारों और अवधारणाओं का प्रसार करने के लिए संपूर्ण राष्ट्र में मनाया जाता है।
इस अवसर पर विधि विभाग कांग्रेस के जिला चेयरमैन रघुवीर सिंह एडवोकेट, कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा, डॉक्टर ललित शर्मा,भरतलाल शर्मा,देवेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
संविधान दिवस पर कांग्रेसियों ने डा. बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया