कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ है

कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ है
हापुड़, सीमन : भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पश्चिम क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी ने बुधवार को यहां कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा का विजयरथ निरंतर आगे बढ़ता जा रहा है और प्रधानमंत्री श्री  नरेंद्र मोदी की कार्य शैली का विश्व में डंका बज रहा है।
    भाजपा नेता इंद्रपाल बजरंगी आज यहां कार्यकर्ताओं की एक सभा को सम्बोधित कर रहे थे। सभा का उद्देश्य आगामी चुनाव की मद्देनजर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल कराना था। सभा की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने की तथा संचालन जिला महामंत्री मोहन सिंह ने किया। भाजपा नेता इंद्रपाल बजरंगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद से बहुत दूर है। देश हित और देश के विकास के लिए कार्य करना ही उसकी पहचान है। भाजपा जैसा कार्यकर्ता अन्य किसी दल के पास नहीं है और वह  बिना  किसी लोभ-लालच के समर्पण भाग से देश  हित में भाजपा के साथ है। केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए बिना किसी भेदभाव के कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उन्हें तेजी से कार्यान्वित कर रही है। भाजपा के बढ़ते हुए कदमों को देखकर विपक्षी दल परेशान है और वे स्वार्थ वश लोगों को बरगला रहे है। कृषि कानूनों को लेकर आंदोलित किसान इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव को फतह करने के लिए कार्यकर्ता चुनाव मोर्चे पर अभी से मैदान में डट जाए और कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने में न रह पाए। इस मौके पर कपिल एसएम,रविंद्र त्यागी,राजेश शर्मा,प्रवीन सिंघल,मालती भारती सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।