राशन पर मक्का मिलेगी दो रुपए किलो

 राशन पर मक्का मिलेगी दो रुपए किलो
हापुड़, सीमन: जनपद हापुड़ के अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों की खूब मौज आ रही है,अब उन्हें फरवरी माह में दो रुपए प्रति किलो मक्का मिलेगी। एक कार्ड धारक को पांच किलो मक्का मिलेगी। मक्का का वितरण 5 फरवरी से शुरु होगा।
   सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उन्हें पहले से प्रति कार्ड पर 35 किलोग्राम खाद्यान्न दिया जा रहा है। इसमें 20 किलोग्राम गेहूं व 15 किलोग्राम चावल शामिल हैं। फरवरी में मक्का दिया जाएगा लेकिन,गेहूं के वितरण में कटौती की जाएगी। अंत्योदय कार्डधारक को 20 किलोग्राम गेहूं की जगह 15 किलोग्राम दिया जाएगा और पांच किलोग्राम मक्का दी जाएगी। इसके अलावा सिर्फ सिम्भावली विकास खंड क्षेत्र के एक लाख 26 हजार 200  पात्रगृहस्थी यूनिटों को प्रति यूनिट एक किलो मक्का का वितरण किया जाएगा।