कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं कांग्रेसी

 कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं कांग्रेसी

हापुड़,सीमन: शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के तत्वावधान में मंगलवार को संगठन सृजन अभियान के तहत हापुड़ में 2 बैठक की गई,पहली बैठक बुलंद शहर रोड वार्ड 41 देहली गेट में अब्दुल कलाम मालागढ़ वालों के प्रतिष्ठान पर बैठक की गई और दूसरी बैठक वार्ड 20 के मोहल्ला रामगढ़ी में भूप सिंह के प्रतिष्ठान पर की गई। बैठक का आयोजन वार्ड अध्यक्ष शादाब कुरैशी ने किया। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घ आयु होने की कामना की।उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि बिल के विरोध में ठिठुरती ठंड में आंदोलन करना पड़ रहा है ऐसे में प्रियंका गांधी ने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस दिन रात वार्डो में बैठक कर रही है,कंगेस की विचारधारा से अवगत कराकर लोगों को जोड़ने का कार्य कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता कर रहा है।  पूर्व विधायक गजराज सिंह शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने पिछड़ा वर्ग विभाग के शहर अध्यक्ष मोहम्मद गुलफाम सैफी,वार्ड अध्यक्ष शादाब कुरैशी का फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। संचालन शहर सचिव व पूर्व शहर मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग ने किया।