शिवपाल यादव के दीर्घायु होने की कामना की

 शिवपाल यादव के दीर्घायु होने की कामना की

हापुड़,सीमन :प्रसपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नवीन मंडी कार्यालय पर पार्टी संस्थापक शिवपाल सिंह यादव का 66वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से शिवपाल सिंह यादव की दीर्घायु की कामना करते हुए गरीबों को फ़ल वितरित किए। प्रसपा के जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह व  कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2022 में प्रदेश में प्रसपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुनील चौधरी, महिला सभा की विनीता चौधरी,  एडवोकेट सत्यवीर सिंह, हरिराज गुर्जर, नीरज ढिल्लन, अनिता ठाकुर, अभिलाष भारती, इकरामुद्दीन अल्वी, मंगल सेन जाटव, घनश्याम जाटव, राजेन्द्र कश्यप, आमिर सैफी, आदिल सैफी, दीपांशु, कलवा जाटव, अबरार सलमानी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।