महिला से 36 लाख हड़पे

 महिला से 36 लाख हड़पे
हापुड़, सीमन : हापुड़ के तीन लोगों ने धोखाधड़ी करके एक महिला से 36 लाख रुपए हड़प लिए और नहीं लौटाए। महिला ने न्यायालय के आदेश पर हापुड़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
     नई शिवपुरी हापुड़ की प्रियंका गोयल ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि विवेक विहार के अशोक अग्रवाल तथा लज्जाप    ुरी के अशोक जाटव व रवि कुमार ने धोखाधड़ी करके 36 लाख रुपए हड़प लिए और वापिस मांगने पर धमकी दी है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।