कांग्रेसियों ने मनाई स्वर्गीय कांशीराम की जयंती

 कांग्रेसियों ने मनाई स्वर्गीय कांशीराम  की  जयंती

हापुड़,सीमन:  हापुड़ अंबेडकर पुस्तकालय में  कांग्रेस के तत्वाधान में कांग्रेसजनों ने बसपा के संस्थापक स्वर्गीय कांशीराम की 88वीं जयंती मनाई। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें याद किया और कांग्रेसजनों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। एससी विभाग के कार्यकारी शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने कहा कि कांशीराम ने वंचित तबके को संगठित कर उनकी आवाज को ताकत दी और ऐसे लोगों के बीच में जाकर राजनीतिक चेतना जगाने का काम किया।उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता।  कार्यक्रम का संचालन सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर जकारिया मनसबी, शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, निसार पठान खान, एकलव्य सिंह सहारा,समीर अब्बासी,समीर चौधरी,विनोद कुमार, कुसुम लता, तारेश्वर त्यागी,रितु,दयाशंकर सागर,शिवम सागर, लोकेश कुमार,मदन कुमार,सुखपाल गौतम आदि लोग उपस्थित थे।