12 डेयरी संचालकों के खिलाफ नगर पालिका ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

12 डेयरी संचालकों के खिलाफ नगर पालिका ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

हापुड़, सीमन: हापुड़ की 12 डेयरियों के खिलाफ नगर पालिका ने न्यायालय में वाद दायर किया है। इन सभी के खिलाफ पालिका ने जुर्माना लगाया था जिसे जमा न करने पर यह कदम उठाया गया है।

बता दें कि एनजीटी ने साफ-सफाई को देखते हुए शहर से डेयरियों को बाहर करने का आदेश दिया था। आदेश के बाद नगर पालिका ने करीब तीन सौ डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किया था और 12 डेयरी संचालकों पर जुर्माना लगाया था। संचालकों द्वारा जुर्माना जमा नहीं करने पर नगर पालिका ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और न्यायालय में वाद दायर किया है। 11 डेयरी संचालकों पर पांच-पांच हजार और एक डेयरी संचालक पर दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह डेयरी संचालक रफीकनगर, केशवनगर, राजीव विहार, गढ़ गेट और ईदगाह रोड के है।