कांग्रेसियों ने कुष्ठ आश्रम में फल और बिस्कुट बांटे

 कांग्रेसियों ने कुष्ठ आश्रम में फल और बिस्कुट बांटे

हापुड़,सीमन: कांग्रेसजनों ने मंगलवार को हापुड़ के फ्रीगंज रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों को फल और बिस्कुट के पैकेट वितरित किए।  एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 51 वें जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, इस दौरान कांग्रेसजन शहर में वृद्धाश्रम,गरीब बस्ती आदि जगहों पर लोगों के बीच जाकर उन्हें जरूरत का सामान मुहैया करा रहे हैं। महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा कोविड महामारी के दौरान अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैंसला वाकई में सराहनीय हैं प्रशंसनीय हैं। सेवा ही मानव के लिए परम धर्म हैं। हर व्यक्ति को धर्म से ऊपर उठकर लोगों की सेवा करनी चाहिए।  इस दौरान डॉक्टर जकरिया मनसबी, विक्की शर्मा और शहर सचिव व गौरव आर.के.गर्ग मौजूद रहे।



Popular posts
चंद सेकेंड में पांच कारों की बैटरियां चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Image
अन्तर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार: गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Image
महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस कर्मचारी की खूब हुई सराहना
Image
डासना देवी मंदिर पर महापंचायत को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, लोनी विधायक ने सड़क पर ही की महापंचायत
Image
जन मानव उत्थान समिति व पिंक बूथ की पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम पर किया महिलाओं व बेटियों को जागरूक
Image