जिला पंचायत अध्यक्ष पद कब्जाने हेतु जोड़-तोड़

 

जिला पंचायत अध्यक्ष पद कब्जाने हेतु जोड़-तोड़

हापुड़,सीमन: जिला पंचायत हापुड़ के अध्यक्ष पद का चुनाव भाजपा के लिए अग्नि परीक्षा साबित होगा, फिलहाल समीकरणों के हिसाब से यह पद भाजपा से खिसकता नजर आ रहा है हांलाकि अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए भाजपा ऐड़ी से चोटी तक का जोर लगा रही है। इस पद हेतु चुनाव तीन जुलाई को होगा।

जिला पंचायत हापुड़ के 19 वार्डो के चुनाव में भाजपा केवल तीन सदस्यों को ही चुनाव जीता सकी थी और बाद में बसपा की एक सदस्य भाजपा में शामिल हो गई। भाजपा के पास केवल चार सदस्य हैं, जबकि विजय श्री हासिल करने के लिए दस सदस्यों का मत मिलना जरूरी है फिलहाल मौजूदा समीकरण पर यह पद भाजपा के हाथ से खिसकता नजर आ रहा है। सपा व बसपा पर भी पूर्ण बहुत नहीं है। पूरे जनपद में जोड़-तोड़ कर राजनीति चल रही है और हार्स ट्रेडिंग की सम्भावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। इस जोड़-तोड़ में कौन बाजी मार लेगा, अभी कुछ कहना कठिन है।

जिला पंचायत हापुड़ के सदस्यों के चुनाव से यह स्पष्ट अवश्य हुआ है कि जनपद हापुड़ के ग्रामीण इलाकों में भाजपा कमजोर हुई है।

Popular posts
चंद सेकेंड में पांच कारों की बैटरियां चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Image
अन्तर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार: गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Image
महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस कर्मचारी की खूब हुई सराहना
Image
डासना देवी मंदिर पर महापंचायत को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, लोनी विधायक ने सड़क पर ही की महापंचायत
Image
जन मानव उत्थान समिति व पिंक बूथ की पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम पर किया महिलाओं व बेटियों को जागरूक
Image