रालोद, सपा के साथ मिलकर लड़ेगा चुनाव

 

रालोद, सपा के साथ मिलकर लड़ेगा चुनाव

हापुड़, सीमन/अशोक तोमर : राष्ट्रीय लोकदल की उत्तर प्रदेश बूथ समिति के प्रदेश अध्यक्ष पी.के. सिंह ने सोमवार को हापुड़ में कहा कि रालोद का समाजवादी पार्टी से गठबंधन है। सपा व रालोद मिलकर विधानसभा-2022 का चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को पराजित करेंगे।

रालोद नेता ने कहा कि भाकियू से रालोद का कोई टकराव नहीं है, क्योंकि दोनों ही किसानों के हितों की बात करते है। और दोनों का मुद्दा एक ही है। इस गठबंधन का टकराव तो भाजपा से है।

कृषि कानूनों को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में रालोद नेता पी.के. सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार तो किसानों व मजदूरों से वार्ता करने को तैयार ही नहीं है। साम्प्रादायिक ताकतों को हराने के लिए सभी मिलकर विधान सभा चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा की नीतियों से जनता त्रस्त हैं और हर कोई भाजपा सरकार से निजात पाना चाहता है। रालोद व सपा ही भाजपा का एक मजबूत विकल्प है।

 जिला संयोजक कुलदीप राठी ने कहा कि हर यूथ जितेगा बूथ नीति पर संगठन को मजबूत किया जाएगा।



Popular posts
महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस कर्मचारी की खूब हुई सराहना
Image
डासना देवी मंदिर पर महापंचायत को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, लोनी विधायक ने सड़क पर ही की महापंचायत
Image
जन मानव उत्थान समिति व पिंक बूथ की पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम पर किया महिलाओं व बेटियों को जागरूक
Image
अन्तर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार: गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Image
चंद सेकेंड में पांच कारों की बैटरियां चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Image