सिलाई में प्रशिक्षित बालिकाओं को प्रमाण पत्र

 

सिलाई में प्रशिक्षित बालिकाओं को प्रमाण पत्र

हापुड़, सीमन : मातृ मंडल सेवा भारती हापुड़ के तत्वावधान में चमरी में संचालित सिलाई सेवा केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त 22 बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

संस्था की नगर अध्यक्ष शशि गोयल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें आत्म निर्भर बनाना है और प्रशिक्षित अन्य को स्वावलम्बी बनाएं। संस्था द्वारा महिलाओं को 6 माह तक सिलाई कटाई का प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्था की ओर से रामा चौधरी ने बच्चों को प्रशिक्षित किया।

संस्था द्वारा नगर में अनेक सिलाई केंद्र संचालित है, जहां निर्धन व असहाय महिलाओं को सिलाई आदि का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इस मौके पर धनश्याम, ओम प्रकाश आदि ने भी बच्चों का उत्साह वर्धन किया।