दिव्यांगों में मतदान के प्रति दिखा उत्साह

 दिव्यांगों में मतदान के प्रति दिखा उत्साह

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं दिव्यांग भी मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेकर सभी के लिए उदाहरण पेश कर रहे हैं। जनपद हापुड़ के विभिन्न मतदान केंद्रों पर दिव्यांग भी पहुंचे और मतदान किया। चलने फिरने में असमर्थ दिव्यांग मतदाता काफी संख्या में व्हील चेयर के जरिए मतदान केंद्र पर पहुंचे और मतदान कर रहे हैं। दिव्यांग महिला और पुरुष दोनों ही मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। साथ ही सभी से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।